V.S Awasthi

Add To collaction

राष्ट्रीय एकता




राष्ट्रीय एकता
########
मन्दिर में मस्जिद बन जायें, चर्च में हों गुरुद्वारा
सब मिलकर एक संग चलें तो बडे़गा भाईचारा
मन्दिर से आजाऩ पढे़ मस्जिद में शंख बजायें
चर्च में जाकर मत्था टेकेंं गुरुद्वारे मोम जलायें
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सबका हो ये नारा
हम भारत माँ की सन्तानें है भारत वर्ष हमारा
ईद में खायें संग सेवइयां और होली में गुझिया
चर्च में जाकर केक को खायें लंगर छक्के गुरुद्वारा
ये है भारत वर्ष हमारा
नफरत की आग को प्रेम के जल से मिल कर सभी बुझायें
हम हैं भारत माँ की सन्तानें ये
दुनिया को दिखलायें
जब नहीं रहेगा बैर दिलों में होगा
उत्थान हमारा
सर्वधर्म समभाव देश में लायेगा भाईचारा
प्रेम से बोलें भारतवासी है भारत वर्ष हमारा
हम इस की उन्नति के खातिर मिल कर कदम बढ़ायें
खुशियों में हम संग रहें और दु:ख में हांथ बनायें
तब सारी दुनिया मानें लोहा हम सब भारतवासी का
शिक्षा, ज्ञान, और ताकत में या साधू, सन्यासी का
अब तक था सोने की चिड़िया अब सोने का महल बनेगा
सारी दुनिया इसके पीछे ये सबका नेतृत्व करेगा
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सबका हो ये नारा
हम भारत माँ की सन्तानें है भारत वर्ष हमारा

   15
4 Comments

Mukesh Duhan

17-Mar-2022 05:16 PM

Nice ji

Reply

Shrishti pandey

17-Mar-2022 04:43 PM

Very nice

Reply

Swati chourasia

17-Mar-2022 03:47 PM

Very beautiful 👌

Reply